गौरीगंज, जनवरी 24 -- मुसाफिरखाना। मुंशीगंज तिराहे पर नव-निर्मित कस्बा पुलिस चौकी का शनिवार को एसपी अपर्णा रजत कौशिक द्वारा उद्घाटन किया गया। नई चौकी पर चौकी इंचार्ज के रूप में एसआई गोपालमणि मिश्रा की तैनाती की गई है। जबकि दो हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल भी नियुक्त किए गए हैं। उद्घाटन समारोह में सीओ अतुल कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी विवेक सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यह चौकी कोतवाली मुसाफिरखाना की तीसरी चौकी है। इससे पूर्व पिंडारा और कस्थुनी चौकियां पहले से ही संचालित हैं। नई चौकी के अंतर्गत माना मदनपुर, जमुवारी, खौदिया, भनौली, पूरे मोहम्मद नेवाज सहित नगर पंचायत के सभी दस वार्डों को सम्मिलित किया गया है। एसपी ने कहा कि नई चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम जनता ...