एटा, जून 29 -- कस्बा, आसपास क्षेत्र में बिजली संकट चरम पर पहुंच चुका है। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शासन से कस्बा-देहातों में 18 घंटे बिजली देने का रोस्टर निर्धारित है। उसके बाद भी मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। बदतर बिजली व्यवस्था से कस्बा-देहातों की आबादी गर्मी, हवा, पानी के लिए परेशान हैं। मारहरा के लोगों कहना है मारहरा की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से निजी लाइनमैनों के रहमों-करम है। जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद रहते हैं। बीते शुक्रवार दोपहर 12 बजे बिजली गुल हुई। वह सीधे रात को 12 बजे सुचारू हो सकी। दिन में लगातार 12 घंटे तक बिजली न आने से लोगों का बुरा हाल रहा। शनिवार, रविवार को भी दिन और रात में घंटों बिजली कटौती, लो-वोल्टेज समस्या से कस्बा के लोगों का बुराहाल रहा। व्...