रांची, अक्टूबर 6 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना रांची द्वारा डाइट रातू में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सोनाहातू की छात्राओं ने समूह लोक नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में लिया सिंह, नीतू कुमारी, रमा कुमारी और बॉबी कुमारी के टीम ने पंच परगना गाने पर प्रदर्शन किया। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेन ने सफल छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्राओं की सफलता पर वार्डेन सरोजिनी टोप्पो, शिक्षिका शशि बाड़ा, सौरभ कुमार सिंह और कृष्णचंद्र महतो ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...