गढ़वा, फरवरी 17 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में वर्ग छह की 75 छात्राओं के नामांकन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सूर्यवंती देवी ने की। बैठक में नामांकन प्रक्रिया, शिक्षा की गुणवत्ता, छात्राओं की उपस्थिति, चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों सहित विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अधिक से अधिक योग्य छात्राओं के नामांकन सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं योग्य छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। छात्राओं के नामांकन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.