लातेहार, अप्रैल 14 -- बरवाडीह ,प्रतिनिधि। बरवाडीह कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 में कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्रखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी ने की । बैठक में कक्षा 6 में 75 छात्राओं का नामांकन को लेकर 200 आवेदन प्राप्त हुए थे। समिति ने सर्व समिति से सभी नियमों और अहर्ताओं का पालन करते हुए अनुसूचित जनजाति के 145 छात्राओं के प्राप्त आवेदनों में से 47 छात्राओं का चयन किया । जबकि अनुसूचित जाति के कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 15 और ओबीसी के प्राप्त 18 आवेदन में से 10 छात्राओं का चयन समिति द्वारा किया गया। अल्पसंख्यक कोटे से तीन छात्राओं का सीट खाली रह गया। चयन समिति के द्वारा चयनित छात्रों की सूची जिला समिति को भेजने की कागजी प्रक्रिया शुरू की गई। जिला से अनुमोदन ...