पीलीभीत, अगस्त 26 -- बिलसंडा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ईंटगांव में मंगलवार को छात्राओं ने राखी मेंकिग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खुद राखी बनाई। कार्यक्रम में पहुंचे एसडीएम बीसलपुर नागेन्द्र पांडे को छात्राओं व स्कूल स्टाफ ने राखी बांधी। एसडीएम ने छात्राओं को उपहार दिए। एसडीएम ने कहा, त्योहार हमारी संस्कृति का प्रतीक हैं। हर त्योहार हमें कुछ न कुछ करने को प्रेरित करता है। बोले: छात्राओं का दायित्व ये है कि वो पढ़ लिखकर जो ज्ञान अर्जित करें उसे अच्छे कामों में लगाये। इस मौके पर वार्डन प्रभा देवी व स्टाफ ने छात्राओं का सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी यह भी पढ़ें- Aligarh News: राखी बनाकर छात्र छात्राओं ने जीते उपहार यह भी पढ़ें- संत कृपाल एकेडमी में रचनात्मक प्रतियोगिताएं

हिंदी हिन्...