पलामू, जून 24 -- छतरपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन का अवसर अब भी उपलब्ध है। विद्यालय की वार्डेन वेदिका कुमारी के अनुसार कि कक्षा 6 में 17 तथा कक्षा 7 में 14 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक छात्राओं के अभिभावकों से शीघ्र आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं। वार्डेन के अनुसार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक तथा विशेष परिस्थितियों में रहने वाली बालिकाओं को प्राथमिकता के आधार पर आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। विद्यालय में छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, पुस्तकें, पोशाक तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर बैठक निर्धारित आयु सीमा एवं आवश्यक दस्तावेजों ...