कस्तूरबा स्कूल के भोजन में मिली छिपकली, छह छात्राएं बीमार
मोतिहारी, जुलाई 14 -- संग्रामपुर (पू.चं.), नि.सं। प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार शाम परोसे गए भोजन में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। दूषित भोजन करने के बाद बच्चियों के पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। स्कूल प्रशासन ने बीमार बच्चियों को संग्रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां छह छात्राओं को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद अन्य बच्चियों को छुट्टी दे दी गई। अस्पताल में भर्ती छात्राओं में मेनिका कुमारी (13 वर्ष), शिल्पी कुमारी (13 वर्ष), जहाना खातून (13 वर्ष), रागिनी कुमारी (17 वर्ष), अंशु कुमारी (13 वर्ष) और रूपा कुमारी (16 वर्ष) शामिल हैं। सीएचसी के डॉ. धीरज कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती बच्चियों का तुरंत इलाज शुरू किया गया। हालांकि, बेहतर उपचार के लिए इनमें से चार छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.