गढ़वा, फरवरी 16 -- कांडी। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उक्त संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति और प्रखंड के गणमान्य जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार की सुबह 11.30 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित की गई है। विद्यालय की वार्डन-सह-शिक्षिका आर उषा ने बताया कि उपायुक्त के आदेशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 6 की कुल 75 रिक्त सीटों पर बालिकाओं के नामांकन के लिए विचार-विमर्श किया जाना है। बैठक में प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, जिला परिषद सदस्य, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और आंगनबाड़ी सेविकाओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और पात्र बालिकाओं तक इसकी जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.