धनबाद, अप्रैल 8 -- जिले के छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों व तीन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद कार्यालय में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में नामांकन से संबंधित बैठक का आयोजन हुआ। जिले पर सभी आवासीय विद्यालयों में कुल मिलाकर 575 छात्राओं का नामांकन किया जाना है। इनमें से प्रत्येक कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कक्षा छह में 75 सीट व तीन झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में 50-50 सीटें हैं। जिलास्तरीय बैठक में सभी 9 स्कूलों की वार्डेन व लेखापाल ने हिस्सा लेते हुए बताया कि विद्यालयों में प्रखंडस्तरीय बैठक हो गई है। 9 अप्रैल तक हस्ताक्षरित प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा। जल्द ही डीसी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय चयन समिति की बैठक होगी। बैठक में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.