हाथरस, दिसम्बर 7 -- कस्तूरबा स्कूलों में होगी ओपन जिम की व्यवस्था -(A) जनपद में संचालित है छह कस्तूरबा आवासीय विद्यालय हर विद्यालय में बनाई जाएगी ओपन जिम शासन की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देश जनपद में संचालित छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में गरीब,असहाय परिवार की बेटियों को शिक्षित किया जाता है। अब विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राएं फिट रहे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में ओपन जिम स्थापित कराई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जनपद के हसायन,हाथरस,मुरसान,सहपऊ,सादाबाद और सिकंदराराऊ में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित संचालित है। इन विद्यालयों कक्षा आठ तक छात्राओं को निशुल्क शिक्षा दिलाई जाती है। फुल टाइम और पार्ट टाइम शिक्षिकाएं छात्राओं को पढ़ाती हैं। समय समय पर आवासीय विद्यालयों का प्रश...