कस्तूरबा संकुल में पंचपदी प्रशिक्षण कार्यशाला
बोकारो, अगस्त 13 -- बुधवार को कस्तूरबा संकुल अंतर्गत एक दिवसीय संकुल स्तरीय पंचपदी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में किया गया। संकुल के नव विद्यालयों से आए हुए आचार्य व आचार्या इस प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। प्रशिक्षक के रूप में कस्तूरबा की वरिष्ठ आचार्या शैलबाला दीदी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम को चार सत्रों में संपन्न किया गया। आचार्यों को पंचपदी पर आधारित पाठ योजना निर्माण की विधि को विस्तार से समझाया गया। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों से आए आचार्यों द्वारा एक आदर्श मॉडल कक्षा भी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर सभी आचार्य लाभान्वित हुए। बताया गया कि पंचपदी और एक्टिविटी बेस्ड टीचिंग के माध्यम से कक्षा में समय का बेहतर उपयोग किया जा सकता है तथा चाइल्ड सेंटर्ड शिक्षा से बच्चों की समझ और रुचि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.