बलरामपुर, जनवरी 3 -- बलरामपुर संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग से जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय इंटर कॉलेज में 7 से 9 जनवरी तक काउंसलिंग प्रस्तावित है। विभाग को अभ्यर्थियों से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैधानिक तरीके से नियुक्ति कराने के नाम पर धन उगाही किए जाने की सूचना मिली है। नियुक्ति के नाम पर अभ्यर्थियों से अज्ञात लोगों द्वारा फोन पर संदेश दिए जा रहे हैं। इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी शुभम शुक्ल ने अभ्यर्थियों से अपील किया है कि काउंसलिंग की समस्त प्रक्रिया पूर्णतया निशुल्क, पारदर्शी एवं मेरिट पर विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। किसी भी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा अथवा उनके नाम पर किसी प्रकार की धनराशि की मांग अवैध है। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इस प्रकार की कोई काल, संदेश या संपर...