जहानाबाद, फरवरी 28 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता होली के अवसर पर जहानाबाद स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के परिसर में 'रंगोत्सव' सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं के साथ गुलाल लगाकर होली की खुशियाँ साझा कीं और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक होली गायन की प्रस्तुति दी। छात्राओं द्वारा गाए गए गीतों ने परिसर के वातावरण को उत्सवमय बना दिया। उन्होंने छात्राओं के सांस्कृतिक कौशल का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं। आवासीय विद्यालय में इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य छात्राओं को त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.