रांची, फरवरी 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। कस्तूरबा विद्यालय अनगड़ा में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डालसा सचिव राकेश रोशन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी बेबी सिन्हा ने बाल विवाह की रोकथाम तथा बाल विवाह अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसमें शामिल होने पर सजा का प्रावधान है। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि नशा पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। पीएलवी मालती देवी ने 22 मार्च को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया। उन्होंने डालसा द्वारा पीड़ितों को दी जानेवाली मुफ्त कानूनी सहायता और उसकी प्रक्रिया की जानकारी साझा की। वहीं, मीना श्रीवास्तव ने पोक...