देवरिया, जुलाई 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने शुक्रवार को सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अमेठी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अध्यापक उपस्थित मिले। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खोराराम में कम नामांकन पर उन्होंने वार्डन, फुल टाइम टीचर सहित अन्य स्टॉफ को नामांकन का शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक विद्यालय अमेठी में नामांकित 70 बच्चों के सापेक्ष 40 बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने बच्चों के नामांकन, उपस्थिति व ठहराव को लेकर निर्देश दिया। उन्होंने अभियान चलाकर नामांकन पर जोर देते हुए बच्चों के नए नामांकन पर उन्होंने सराहना की। इसी क्रम में उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खोराराम का निरीक्षण किया। मौके पर 91 छात्राएं मौ...