चंदौली, जनवरी 24 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ के वृंदावन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का सपा सांसद छोटे लाल खरवार ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षिक, आवासीय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। छात्राओं की पढ़ाई, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके बाद वह क्षेत्र के जयमोहनी पोस्ता गांव में पहुंचे। वहां आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग पर गरीबों और वनवासी परिवारों के उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया। कहा कि वर्षों से जंगल व आसपास के क्षेत्रों में जीवन यापन करने वाले गरीब परिवारों को अतिक्रमण और वन अधिनियम का हवाला देकर बेवजह परेशान किया जा रहा है। इस...