गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। पाली ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में करीब दस दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय की वार्डेन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। वार्डेन शशिबाला ने पत्र में बताया कि 25 सितंबर से विद्यालय की बिजली बाधित है। सूचना देने के बाद 29 सितंबर को गांव के ट्रांसफार्मर से वैकल्पिक व्यवस्था कर किसी तरह विद्यालय में बिजली पहुंचाई गई, लेकिन वोल्टेज काफी कम होने के कारण पंखे आदि ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। जनरेटर चलाने के बावजूद करीब 120 छात्राओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पा रही है। गर्मी के कारण छात्राओं के बीमार होने की भी डर है। विद्यालय में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से प...