दुमका, मार्च 21 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत नौंवी कक्षा की एक छात्रा के साथ शारिरिक एवं खेल कूद (फिजिकल टीचर) शिक्षिका द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना पिछले बुधवार (18 मार्च) की रात 8 बजे की है, जब नौंवी कक्षा की छात्रा पूजा कुमारी (16 वर्ष) सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं के कक्ष में अपनी कापी रखकर प्रेयर (प्रार्थना) के लिए गई थी। प्रेयर खत्म होने के बाद लौटकर वह अपनी कापी लेने पुन: कक्ष में गई थी, कक्ष में शोरगुल सुनकर फिजिकल टीचर सुहागिनी मरांडी ने उसे कमरे में बंद करके बाल से पकड़कर लात घूँसे से पीटा। छात्रा ने बताया कि फिजिकल टीचर ने उसके पेट में लातों से मारा। शिक्षिका ने धमकी दी कि घटना का जिक्र किसी से न करे, अन्यथा टीसी देकर कस्तूरबा से निकाल देंगे। बुरी तरह बेरहम...