गोपालगंज, फरवरी 7 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं को कराटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। ताकि वे आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को कराटे की बुनियादी और उन्नत तकनीकों का अभ्यास कराया जा रहा है। पंच, किक, ब्लॉक, संतुलन और आत्मरक्षा की हैं। प्रशिक्षक जूही कुमारी ने बताया कि कराटे अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। जो ग्रामीण बालिकाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। विद्यालय के पूर्व संचालक इजराफिल अंसारी, वार्डन सुरुचि कुमारी और शिक्षिका सुमन कुमारी ने कहा कि ऐसे प्रश...