गोंडा, दिसम्बर 23 -- छपिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्र के मसकनवा बाजार स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया। चौपाल में महिलाओं, बालिकाओं से छेड़छाड़ शोषण, दहेज उत्पीड़न बाल अपराध एसिड अटैक की रोकथाम तथा विद्यालय न जाने वाले बच्चों के अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए जागरूक किया गया। उप निरीक्षक गोविंद तिवारी, आरक्षी सतेंद्र कुमार, महिला आरक्षी मंजू यादव, लक्ष्मी रावत ने चौपाल में उपस्थित लोगों को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...