गोंडा, अगस्त 5 -- गोण्डा, संवाददाता। मुजेहना विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का बुधवार को सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) रामसागर पति त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। इस दौरान विद्यालय के अनुचर बलराम शर्मा दो अगस्त से लगातार अनुपस्थित पाए गए। इस पर एडी बेसिक ने उनसे स्पष्टीकरण तलब करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एडी बेसिक ने विद्यालय की वार्डन को निर्देशित किया कि छात्राओं और शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज कराई जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। साथ ही विद्यालय में रसोइयों के चार रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज करने के लिए बीएसए को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यह ...