जहानाबाद, मार्च 31 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के टेहटा बाजार स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में आठवीं की छात्राओं को भाविनी विदाई दी गई। इस मौके पर छात्राओं को कॉपी, कलम, लंच बॉक्स, टीसी और पासबुक दिया गया। इस मौके पर वार्डेन कविता कुमारी ने कहा कि तीन वर्षों तक सभी छात्राएं हमारे परिवार की तरह रही। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आगे भी अनुशासित रहते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करें । पढ़ाई में मेहनत करें और अपने जीवन को सफल बनाएं। विदाई के समय माहौल गमगीन हो गया सभी छात्राएं और शिक्षक के आंखों से आंसू चल रहे थे। सभी छात्राओं को उनके अभिभावक के साथ विदाई दी गई। फोटो- 31 मार्च जेहाना- 06 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के टेहटा बाजार स्थित कस्तूरबा विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में शामिल विद्यार्थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.