गोड्डा, अक्टूबर 5 -- बोआरीजोर, प्रतिनिधि। बोआरीजोर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रविवार को 20वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरिप्रसाद ठाकुर, बीआरपी राजेश मंडल, वार्डन कल्याणी कुमारी त्रिवेदी मौजूद रही समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया हुई।

समारोह की शुरुआत वही डीईओ मिथिला टुडू ने कस्तूरबा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें स्वागत गीत, लोक नृत्य और सामूहिक गीत, नशा मुक्ति पर आधारित नाटक शामिल थे। अतिथियों ने छात्राओं की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना की।

महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कस्तूरबा गांधी के जीवन और आदर...