हजारीबाग, मार्च 15 -- चरही, प्रतिनिधि सीएम एक्सीलेंस कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चरही में वर्ग छह में नामांकन के लिए जांच परीक्षा ली गई। वर्ग छह में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसमें 253 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त किए गए। परीक्षा में कुल 244 छात्राएं शामिल हुई। विद्यालय की वार्डन सीमा होरो ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 नए छात्राओं का नामांकन किया जाना । जिसके लिए रविवार को जांच परीक्षा विभागीय आदेश के अनुरूप लिया गया। जिसमें कदाचार मुक्त परीक्षा ली गई है। शामिल प्रतिभागियों की उतर पुस्तिका के मूल्यांकन कर 25 छात्राओं का नामांकन लिया जाएगा। जिनकी कक्षाएं आगामी सत्र अप्रैल माह से शुरू हो जाएगी। गौरतलब है की चुरचू कस्तूरबा अब पूर्ण रूप से सीबीएसई पाठ्यक्रम से संचालित हो गई है। पहली बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं सीबीएस...