जहानाबाद, अप्रैल 5 -- नाली के खुले ढक्कन से आती है बदबू, छात्राएं परेशान हल्की वर्षा होने के बाद भी नाली का पानी सड़क पर बहने लगता है मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के टेहटा स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय और कन्या मध्य विद्यालय के पास गंदगी का अंबार लगा रहता है। कन्या मध्य विद्यालय और कस्तूरबा विद्यालय का छात्रावास एक ही जगह पर है। स्थानीय मोहल्ले के लोग स्कूल के बाउंड्री के बगल में ही सड़क पर कचरा फेंक देते हैं। कचरा का नियमित उठाव नहीं होता है, जिसके कारण गंदगी का ढेर लगा रहता है। तो दूसरी ओर कन्या मध्य विद्यालय के बाउंड्री से सटे खुला नाली है। नाली की सफाई नहीं रहने से उसमें पानी जाम रहता है। जिससे बदबू निकलते रहती है। कस्तूरबा विद्यालय के छात्रावास के गेट के ठीक सामने गंदगी का ढेर रहने से छात्राओं को परेशानी होती है। दोनों विद्यालय की छ...