चतरा, जनवरी 27 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। चतरा के सांसद कालीचरण सिंह के शिक्षा विभाग के सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी वार्डन से प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में सांसद प्रतिनिधि ने बालिकाओं की सुरक्षा, अनुशासन, आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता एवं शैक्षणिक माहौल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...