कस्तूरबा विद्यालय का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
देवरिया, मई 31 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीटीएम में शामिल होकर छात्राओं और अभिभावकों से संवाद किया तथा पढ़ाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि बच्चियों की पढ़ाई में बाधा नहीं आने दें और केवल जरूरी होने पर ही घर ले जाएं।कायाकल्प योजना के तहत परिसर में इंटरलॉकिंग निर्माण के सख्त निर्देश दिए गए। वहीं खर्च के बिलों के सत्यापन का आदेश भी दिया गया। निरीक्षण के बाद का माहौल भावुक हो गया जब एसडीएम ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया। यह भी पढ़ें- छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश छात्राओं ने उन्हें गले लगाकर अपना स्नेह जताया। उनके जाते ही कई छात्राएं भावुक हो उठीं।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.