शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने डीएम को पत्र भेजा। अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि इन विद्यालयों में 8 जनवरी तक का ही अवकाश घोषित किया गया है जबकि शासन से 14 जनवरी तक का अवकाश घोषित है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों की शिक्षा देखते हुए 14 जनवरी तक का अवकाश कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.