भभुआ, मार्च 8 -- युवा पेज की खबर कस्तूरबा विद्यालयों में महिला दिवस पर उत्सव का माहौल प्रभात फेरी, रंगोली, निबंध-भाषण और संगीत कार्यक्रमों से छात्राओं ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश जिले में संचालित 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में हुआ कार्यक्रम का आयोजन भभुआ, नगर संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कैमूर जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में उत्सव का माहौल देखने को मिला। जिले के सभी 12 आवासीय विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी से हुई। सभी विद्यालयों की छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर समाज में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समानता का संदेश दिया। छात्राएं हाथों में तख्तियां और नारों के साथ विद्यालय...