संभल, अगस्त 30 -- बहजोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को विज्ञान और गणित की पढ़ाई अब किताबों के साथ प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से कराई जाएगी। छात्राओं में विषयों की बेहतर समझ विकसित करने और पढ़ाई को रुचिकर बनाने के लिए विद्यालयों में लर्निंग बाय डूइंग कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को 43,250 रुपये की धनराशि भेजी गई है। लर्निंग बाय डूइंग के तहत छात्राओं को विभिन्न प्रयोगों, मॉडल तैयार करने और गतिविधियों में शामिल करते हुए विज्ञान व गणित के विषयों को व्यवहारिक रूप से समझाया जाएगा। इससे छात्राओं को केवल पाठ याद करने के बजाय उसके पीछे के सिद्धांत को समझने और स्वयं प्रयोग करके सीखने का मौका मिलेगा। यह भी पढ़ें- किताबों से आगे बढ़ेंगी बेटियां, प्रयोगों से सीखेंगी विज्ञान और गणित इसके माध्यम से ...