बोकारो, अक्टूबर 7 -- 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत जिला समाज कल्याण शाखा की ओर से जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर एनीमिया जांच और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किशोरियों की एनीमिया जांच की गई और उन्हें इसके लक्षण, कारण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किशोरियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।सीथ्री संस्था, बोकारो के कार्यक्रम पदाधिकारी निलेश कुमार ने कहा कि एनीमिया से बचाव के लिए स्थानीय एवं मौसमी फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, चना और गु...