पूर्णिया, अगस्त 11 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप-थ्री में कथित वित्तीय अनियमितता एवं संचालन में गड़बड़ी के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संचालक संजय कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं वार्डन और लेखापाल पर वेतन का 20 प्रतिशत आर्थिक दंड लगाया गया है। जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 12 जुलाई 2026 को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान वित्तीय एवं संचालन से जुड़े कई मामलों में गड़बड़ी सामने आने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक, वार्डन और लेखापाल से स्पष्टीकरण मांगा गया था। विभाग के अनुसार स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने के बाद 8 अगस्त को संजय कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय अनुशासनिक का...