जामताड़ा, मार्च 19 -- कस्तूरबा में लगा जांच शिविर 190 छात्रों की हुई जांच कुंडहित,प्रतिनिधि।कुंडहित प्रखंड के लखीबाद स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गुरुवार को मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यालय की कुल 190 छात्राओ के स्वास्थ्य की जांच की गई और आवश्यकता के अनुसार उन्हें दवाएं भी मुहैया कराई गई। मेसो अस्पताल से आई दो डॉक्टरों की टीम द्वारा छात्राओं की जांच की गई। इस दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य का स्तर संतोषजनक पाया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक महीने में अस्पताल के टीम द्वारा विद्यालय में शिविर लगाकर छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच नियमित रूप से की जाती है। इसी क्रम में गुरुवार को भी विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्...