मधुबनी, अगस्त 19 -- खजौली, निप्र। बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सुग्रीव दास ने प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं बिलट सिंह बालिका प्लस टू उमावि का निरीक्षण किया। उनके साथ आयोग की टीम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मधुकांत प्रसाद तथा विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य कुंदन कुमार सिंह मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान आयोग सदस्य ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के भंडार कक्ष, छात्रावास, कक्षाओं, शौचालय एवं साफ-सफाई व्यवस्था की गहन जांच की। कई कमियां मिलने पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं वार्डन को आवश्यक सुधार करने की चेतावनी दी। जांच में पाया गया कि विद्यालय में नामांकित 100 छात्राओं में मात्र 42 छात्राएं उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Bareily News: अपर जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का किया ...