गिरडीह, अप्रैल 23 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय के धोबिया मोड़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन को लेकर बुधवार को विद्यालय की वार्डेन अमन जहां की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में कक्षा 6 में नामांकन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को जानकारी देते हुए वार्डेन ने कहा कि विद्यालय में नामांकन के लिए 364 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विद्यालय में 75 छात्राओं का नामांकन करना है, जिसमें एससी कटैगरी से 5, एसटी से 15, ओबीसी से 22, अल्पसंख्यक से 14 एवं बीपीएल से 19 छात्राओं का नामांकन किया जाएगा। नामांकन के क्रम में मातृहीन, पितृहीन, अनाथ, क्षिजित, दिव्यांग को प्राथमिकता दी जाएगी। यह भी पढ़ें- अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन तेज करने की तैयारी बैठक में नामांकन के लिए कोटिवार आवेदनों की जांच कर...