बोकारो, मार्च 6 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे तेनुघाट स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय पेटरवार में अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग विद्यालय परिसर के चारों ओर सूखी घास और झाड़ियों में फैलने लगी और इसके साथ ही आग की लपटें ऊंची उठने लगी। जिसके कारण सभी शिक्षिकाओं में भय का माहौल और हड़कंप मच गया। तत्कालीन प्रभारी वार्डन विनीता कुमारी ने तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो एवं स्थानीय मुखिया नीलम श्रीवास्तव को फोन के माध्यम से सूचना दी। मुखिया ने अग्निशामक पदाधिकारी एवं प्रधान चालक राजेश वर्णवाल को सूचना दी। सूचना पाते ही अग्निशामक पदाधिकारी वाहन के साथ विद्यालय पहुंचकर पूर्णरूप से विद्यालय परिसर के अंदर अग्नि को बुझा दिया गया। समय रहते आग को बुझा देने से भारी आर्थिक क्षति होने से विद्यालय क...