मधुबनी, मार्च 5 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के छात्रावासों में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कई छात्रावासों में नामांकन और उपस्थिति से जुड़ी गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं। कई जगहों पर फर्जी तरीके से करीब 50 प्रतिशत अधिक छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की जा रही है, जबकि वास्तविक संख्या इससे काफी कम बताई जा रही है। अधिक नामांकन और उपस्थिति दिखाकर भोजन, स्टेशनरी, वस्त्र तथा अन्य दैनिक जरूरतों के नाम पर अतिरिक्त राशि की निकासी की आशंका जताई जा रही है। कुछ छात्रावासों में संसाधन और वेतन मद में लाखों रुपये खर्च दिखाए गए हैं, जबकि वहां रहने वाली छात्राओं की संख्या महज दस से बारह होती है। इस स्थिति ने पूरे जिले में संचालित छात्रावासों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं...