औरंगाबाद, मई 2 -- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप-1, रफीगंज में छात्राओं के स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल करते हुए विद्यालय परिसर में अत्याधुनिक आरओ वॉटर प्यूरीफायर का उद्घाटन वार्डन कविता कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया तथा कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय को दो नई सिलाई मशीनें भी प्रदान की गईं, जिससे छात्राएं आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकें। इन सभी सुविधाओं के क्रय में विद्यालय के संचालक एम.डी. मशकूर आलम और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमर पासवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...