संभल, मार्च 11 -- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संभल और कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय गुन्नौर की छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना रहा। प्रशिक्षण शिविर में ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुरेश कुमार, तंजीम हादी तथा महिला खिलाड़ी और ब्लैक बेल्ट धारक रेखा व पूर्वी ने छात्राओं को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास कराया। इस दौरान बालिकाओं को फ्रंट जंप किक, साइड किक, बैक किक, एल्बो अटैक और फिंगर अटैक जैसे मार्शल आर्ट के गुर सिखाए गए। इसके साथ ही छात्राओं को योगाभ्यास भी कराया गया। योग सत्र में शीर्षासन, वकासन और वृक्षासन का अभ्यास कराते हुए उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मज...