सिमडेगा, जुलाई 22 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार को मलेरिया, फाइलेरिया एवं डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को इन बीमारियों के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय तथा स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही मलेरिया बुखार सर्वे अभियान के तहत 75 छात्राओं की जांच की गई। जांच के सभी परिणाम नकारात्मक पाए गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्राओं से मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने तथा किसी भी प्रकार के बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की। मोके पर बिंदेश्वर भगत, पुष्पकान्त शाह, इंद्रदेव प्रसाद, ब्रजेश प्रधान उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...