अमरोहा, अप्रैल 6 -- उझारी। कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। इसके साथ ही आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। आत्मरक्षा प्रशिक्षक वैभव गुप्ता ने बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया। प्रशिक्षण के समापन पर हसनपुर बीईओ अरुण कुमार ने बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रशिक्षक वैभव गुप्ता ने बताया कि बालिकाओं को अपनी आत्मरक्षा किट स्वयं बनाना भी सिखाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...