रामगढ़, जून 14 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला स्तरीय मेधा सम्मान समारोह 2026 में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) पतरातू को माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। टाउन हॉल, छतरमांडू रामगढ़ में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त रामगढ़ ने की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। विद्यालय की वार्डन सह शिक्षिका पुष्पा कुमारी को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए मोमेंटो एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। केजीबीवी पतरातू के शत-प्रतिशत परिणाम से पूरे पतरातू प्रखंड का नाम गौरवान्वित हुआ है। इस अवसर पर वार्डन पुष्पा कुमारी ने कहा कि यह सफलता विद्यालय के सभी शिक्षक...