आगरा, अप्रैल 4 -- जिले में संचालित 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (कक्षा 6 से 8) में अध्ययनरत लगभग 1300 छात्राओं को 26 व 27 मार्च 2026 को एक्सपोजर विजिट के तहत नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान व इंडिया गेट का भ्रमण कराया गया। 26 मार्च 2026 को अछनेरा, अकोला, बिचपुरी, फतेहपुर सीकरी, जगनेर, सैंया व खेरागढ़ के केजीबीवी की छात्राओं को 14 लग्जरी बसों से नई दिल्ली ले जाया गया। वहीं 27 मार्च 2026 को बाह, बरौली अहीर, फतेहाबाद, पिनाहट, शमशाबाद व खंदौली के केजीबीवी की छात्राओं को 12 लग्जरी बसों के माध्यम से भ्रमण कराया गया। प्रत्येक बस में छात्राओं की सुरक्षा के लिए एक महिला पुलिसकर्मी तथा चिकित्सकीय टीम साथ रही।छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान और इंडिया गेट का अवलोकन कर उत्साह व्यक्त किया। भ्रमण के दौरान उन्हें इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.