रांची, अप्रैल 16 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कर्रा, खूंटी की छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का कुल परिणाम 90.9 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। परीक्षा में छात्रा प्रतिभा कुमारी ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दीपिका कुमारी 81.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और रोशनी कुमारी 77.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय की कुल 44 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं, जिनमें से 40 छात्राएं सफल रहीं।छात्राओं की इस सफलता पर वार्डेन रश्मि कुमारी और स्कूल मैनेजर विनय कुमार पांडेय ने सभी छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- सबीएसई के मैट्रिक की परी...