नई दिल्ली, मार्च 13 -- उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़कर समाज की बेटियों को सशक्त बनाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बलरामपुर ने जिले के विभिन्न कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBV) में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए है, जिसमें पीजीटी से लेकर रसोइया और चपरासी तक के कुल 51 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इन पदों पर चयन के माध्यम से न केवल रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं की शिक्षा को भी नई दिशा मिलेगी।संविदा के आधार पर होगी नियुक्तियां और बढ़ेगा कार्यकाल बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार, उतरौला और श्रीदत्तगंज ब्लॉकों में स्थित कस्तूरबा विद्यालयों के लिए ये...