गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- गाजियाबाद, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अवकाश की मांग की है। सर्दियों के चलते जिले के सभी स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं लेकिन कस्तूरबा गांधी विद्यालय खुले हुए हैं। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनुज त्यागी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सर्दी और शीतलहर अपने चरम पर है। जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश चल रहा है लेकिन कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अभी तक अवकाश घोषित नहीं हुआ है। उन्होंने निवेदन किया कि बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कस्तूरबा विद्यालयों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के साथ अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...