जमशेदपुर, जून 25 -- झारखंड सरकार ने शिक्षा विभाग के हजारों कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए 5 लाख रुपये के जीवन बीमा कीघोषणा की है। इस योजना का लाभ कस्तूरबा गांधी और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों के कर्मियों के साथ-साथ बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) और सीआरपी (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन) को मिलेगा। यह बीमा योजना एलआईसी के माध्यम से लागू होगी, जिसके लिए कर्मियों के वेतन से प्रति माह 500 रुपये की कटौती की जाएगी। सेवा के दौरान मृत्यु होने पर आश्रितों को 5 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि सेवानिवृत्ति पर जमा राशि ब्याज सहित वापस की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...