कन्नौज, दिसम्बर 17 -- कन्नौज, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, नसरापुर, नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 93 छात्राएं उपस्थित पाई गईं। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक रही। छात्राओं के उपयोग हेतु बने बाथरूम स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित पाए गए, हालांकि पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने विद्यालय के किचन का भी निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई तथा खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। भोजन कक्ष में छात्राएं अनुशासित ढंग से भोजन ग्रहण करती हुई मिलीं। भोजन में दाल, आलू-पत्ता गोभी की सब्जी, रोटी, चावल, रायता एवं सलाद परोसा गया। छात्राओं से संवाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.