बाराबंकी, अप्रैल 30 -- जैदपुर। हरख ब्लॉक के ग्राम बंगला बाज़ार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गुरुवार को बीडीओ प्रीती वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया अभिलेखों की जांच पड़ताल की। स्कूल में पड़ने वाली छात्राओं से पढ़ाई व्यवस्था के बारे में पूछा। स्कूल की मेस देखी और छात्राओं को मिलने वाले भोजन के बारे में भी जानकारी की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर नाराजगी व्यक्त की। इस मौके पर मौजूद शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर आलोक कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पांच मई तक नामांकन के लिए रोस्टर के अनुसार सूचि देने का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...